Thursday, July 9, 2009

KHUBSSORAT SAMA


कितना ख़ूबसूरत समां था । मेरी नज़रें उसके संगमरमरी बदन पर पड़ती,मेरे शरीर का रोम रोम उसके स्पर्श की कल्पना में , दिल बार बार उस उपरवाले का शुक्रिया अदा करता जिसने उसे हमें अपने करीब लाने का मौका दिया । ये तमाम बातें किसी सपने की तरह हैं। जैसे ही उसकी नज़रें मेरी नज़रों से मिलती - वो कल्पना एक सपने की तरह से बिखर जाती । मैं मुस्कुरा उठता , सोचता - सचमुच ! वो एक सपने के सामान है।

वो हर बार अपनी जुल्फों को सवांरती, हसीं लबों को पोछती । अपने आँचल को संजोती , थोड़ा कसमसाती कुछ बुदबुदाती है और आखिरकार पूछती है- क्या हम जोकर लग रहें हैं ? मैं कहता -" नही तो " ! वो फिर पूछती - " तो फिर आप हमें देखकर मुस्कुरा क्यों रहें है ? मैं फिर मुस्कुरा उठता । क्या जवाब दूँ उसे मैं ।
पेंटिंग निलोफेर की वेबसाइट सी ली गयी हैं । थैंक्स फॉर गुड पेंटिंग्स ।

यादों का झरोखा


यादों का झरोखा खुला ही था अभी

सर्द हवा ने झझकोर दिया

कुछ यादें ताज़ा हुईं

कुछ ज़ख्म उभर आए

यादों के परिंदों ने उडाने भरीं

वो एक शाख SE दूसरी शाख बैठ आए

जिंदगी की शाम आयी

यादों के परिंदे अपने आशियाने को लौट आए

Friday, July 3, 2009

आईसेक्ट बस्तर का शुभारम्भ


दिनांक १ जुलाई २००९ बस्तर जिले में एक और आईसेक्ट शाखा का शुभारम्भबस्तर जिले में एक और आईसेक्ट शाखा का शुभारम्भ किया गया . इस अवसर पर पी.एच.ई. व आदिम जाती विकास कल्याण मंत्री श्री केदार कश्यप व क्षेत्रीय विधायक श्री सुभाऊ राम कश्यप व जनपद अधक्ष श्री तानसेन कश्यप उपस्तिथ थे . सर्वप्रथम मंत्रीगणों के आगमन पर सुश्री गीता पटनायक ने पुष्प गुच्छ द्वारा उनका स्वागत किया. जिला प्रबंधक खालिद मीर ने माला द्वारा सभी का स्वागत किया . इसके पश्चात श्री केदार कश्यप व श्री सुभाऊ राम कश्यप ने रिबन काटकर संस्थान का विधिवत उद्घाटन किया . अंदर पहोंचकर श्री केदार कश्यप ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष अगरबत्ती जलाकर व श्री सुभाऊ राम कश्यप जी ने दीप जलाकर पूजा अर्चना की. इसी तारतम्य में श्री तानसेन कश्यप ने माँ सरसवती को फूलों की माला अर्पित की. इसके पश्चात् श्री केदार कश्यप और श्री सुभाऊ राम कश्यप ने कंप्यूटर के आगे बैठकर उसे ओं कर कंप्यूटर लैब की शुरुवात की.इसके पश्चात् श्री सुभाऊ राम कश्यप ने जो शब्द कहे वे इस संस्थान के विषय में काफी हैं उन्होंने कहा - यहाँ आकर मुझे ऐसा लगा में किसी बड़े शहर में आ पहुंचा हूँ . जबकि पी.एच.ई. व आदिम जाती विकास कल्याण मंत्री श्री केदार कश्यप ने यह तक पूछ डाला की इसमें कितने विद्यार्थी एक साथ पढ़ सकेंगे . इसके पश्चात् श्री खालिद मीर ने पी.एच.ई. व आदिम जाती विकास कल्याण मंत्री श्री केदार कश्यप को आईसेक्ट की ओर से मोमेंटो के स्वरूप भगवान गणेश की लकडी की प्रतिमा भेंट की. सभी उपस्तिथ गनों ने इस केंद्र के उद्घाटन पर ख़ुशी ज़ाहिर की. तक़रीबन ३० मिनट तक रुकने व आईसेक्ट के बारे में जानने के बाद सभी मंत्रीगण विदा हुए .

Friday, June 5, 2009

HARSH KRISHAN @ DURGA CHOWK,JAGDALPUR


व्यज्ञानिक अविष्कारों में कंप्यूटर का विशेष महत्व है। कंप्यूटर जीवन को एक नै दिशा प्रदान कर रहा है । कंप्यूटर का मूल आधार सूचना है ।कंप्यूटर जीवन के कई क्षेत्रों में प्रवेश कर चुका है। दैनिक जीवन में कंप्यूटर की आवश्यकता बढती जा रही है । कंप्यूटर की वजह से मानव जीवन में सुधहार आया है ।

कंप्यूटर पर हम कई सारी चीजें देख सकते हैं । जैसे - इन्टरनेट । इन्टरनेट जो महतवपूर्ण संचार मध्यम के रूप में स्थापित हो चुका है । ईमेल से हम दुनिया के किसी भी कोने में सूचनाओं का आदान प्रदान कर सकते हैं । जिसके पास इन्टनेट कनेक्शन हो वह दुनिया में किसी भी कोने में धवनी , शब्दों, फोटों आदि को देख व भेज सकता है । MULTI MEDIA कंप्यूटर के द्वारा उपयोगकर्ता इन्टरनेट के द्वारा फ़ोन पर बात भी कर सकता है ।

कंप्यूटर निर्देशों पर काम करने वाली एक मशीन है इसमे मानव मस्तिषक की तरह सोचने व समझाने की क्षमता नहीं है । इसके बावजूद इसकी विशेषताओं को नकारा नहीं जा सकता । येढ़ मानव जाती के कार्य क्षेत्र में अति महतवपूर्ण भूमिका निभा रहा है ।

आईसेक्ट : आईसेक्ट कंप्यूटर कोचिंग में कई प्रकार के कोर्स चलाये जाते हैं । यहाँ बहुत सारे टीचर है । जगदलपुर में ही आईसेक्ट का मैं सेण्टर भी मौजूद है ।



SHUBHAM KRISHAN@DURGA CHOWK,JAGDALPUR

कंप्यूटर वर्तमान युग के आधुनिक यंत्रों में से एक है . यह वर्तमान युग का सबसे शक्तिशाली यन्त्र भी है । आजकल सभी कार्य कंप्यूटर के द्वारा ही सम्पन्न किए जा रहे हैं । यदयपि कंप्यूटर को आधुनिक तकनीक माना गया है परन्तु यह विचित्र सत्य है की इसका इतिहास ५०० वर्षा पुराना है । कंप्यूटर शब्द की उत्तपत्ति Compute शब्द से हुयी है जिसका अर्थ है गड़ना करना । सभी कार्यों में कंप्यूटर का इस्तेमाल व्यापक रूप से हो रहा है ।
इसकी खासियत यह है की इसे सरे विश्व से एक समय में एक साथ जोड़ा जा सकता है । इसके द्वारा हम अनेक प्रकार जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं । चाहे वह किसी भी विषय से सम्बंधित क्यों न हो ।
कंप्यूटर बढ़ते हुए आधुनिक युग का महतवपूर्ण औजार है । इसे अपने जीवन में उतरना अति आवशयक हो गया है ।

Thursday, June 4, 2009

SRIJAN GOEL @ DURGA CHOWK,JAGDALPUR


कंप्यूटर की आवश्यकता :


  1. रोजमर्रा के कामों में कंप्यूटर की आवश्यकता दिन - प्रतिदिन बढती जा रही है ।

  2. हर महीने कंप्यूटर से तैयार किया गया बिजली एवं टेलीफोन का बिल हमारे घर आता है ।

  3. स्कूलों और कॉलेज के छात्र अपने परीक्षा परिणाम कंप्यूटर द्वारा बनाई गयी अंक सूचियों को पाते हैं .

  4. रेल KE टिकेट , हवाई यात्रा KE टिकेट आदि कंप्यूटर SE ही रिज़र्व किए JAA रहे हैं ।

  5. कारखानों , उच्च शिक्षा , रिसर्च, जैसे क्षेत्रों में कंप्यूटर की JAROORAT दिन-प्रतिदिन बढाती जा रही है .

  6. बैंक के कार्यों तथा जटिल कैलकुलेशन में बिना किसी गलती के तेजी से कार्य किए जा रहें हैं .

  7. कानून के क्रियान्वयन तथा अपराधों को रोकने की दिशा में कई देशों की पुलिस तथा सरकारी एजेन्सी नियमित रूप से कंप्यूटर से सहायता लेती है .

  8. स्वास्थ्य सेवाओ के क्षेत्र में अनेक होस्पितालों में मरीज के रिकॉर्ड , मेदिअकल रिपोर्ट तथा बिल आदि की व्यवस्था के लिए कंप्यूटर की आवश्यकता होती है.

  9. न्यूज़ चैनल्स , मूवी एडिटिंग , सौंड एडिटिंग , कार्टून मूविएस एनीमेशन , इमेज एडिटिंग , कद प्रेजेंटेशन व ग्राफिक्स देसिगनिंग में कंप्यूटर की आवश्यकता होती है .

  10. ATM से रुपये निकलने में भी कंप्यूटर का ही उपयोग हो रहा है .

करियर :



  1. आईसेक्ट द्वारा कंप्यूटर के सॉफ्टवेर कोउरसे के साथ हार्डवेयर व वोकेशनल कोर्स कराये जाते हैं .

  2. डिप्लोमा कोर्स सरकारी नौकरियों का मोस्ट DEMANDED कोर्स है .

  3. डिप्लोमा कोर्स करने के पश्चात् विद्यार्थी डाटा एंट्री ओपेरटर , प्रोग्रामर , APPLICATIONER , COMPUTER OPERATOR व SYSTEM ANALYST के POST पर आवेदन कर सकता है .

संस्थाअन के संदार्भा में :



  1. यह संस्थान मध्य प्रदेश के भोपाल शहर से संचालित होता है .

  2. आईसेक्ट के उत्कृष्ठ कार्यों के चलते २००५ में महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा आईसेक्ट को इंडियन इन्नोवेशन का अवार्ड प्रदान किया गया

  3. आसक्त के सारे संस्थान मेट्रो सिटी से लेकर पूरे भारत में फैलें हुए हैं .

  4. आईसेक्ट जगदलपुर को छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा सेण्टर होने का गौरव प्राप्त है .

VARSHA DEWANGAN @ PRATAPGANJPARA,JAGDALPUR


कंप्यूटर की आवश्यकता : आज कंप्यूटर विकास की दृष्टि से बहुत आगे बढ़ता जा रहा है । कंप्यूटर की मदद से हम बड़ी से न्बदी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । कंप्यूटर हर क्षेत्र में उपयोग रहा है । जैसे डॉक्टर , इंजिनियर , बैंकिंग या कार्टून फिल्में में हो रहा है ।आज घर बैठे इन्टरनेट के द्वारा कई फिल्ड की जानकारी प्राप्त की जा सकती है । कंप्यूटर हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है।

career : कंप्यूटर हमारे करियर को नै दिशा प्रदान करता है । कंप्यूटर के द्वारा हम बड़े बड़े Multi-national company को अपनी प्रतिभा दिखा अच्छी से अच्छी जॉब हासिल कर सकते हैं ।

आईसेक्ट के संदार्भा में : यह एक अच्छा संस्थान है । जिसमे कंप्यूटर की जानकारियां की कई सारी जानकारियां दी जाती हैं । इसमे पढ़ाई के साथ साथ डेमो क्लास लायाये जाते हैं जिसमे कंप्यूटर हर क्षेत्र में बहुत सारी जानकारियां दी जातीं हैं ।